सुखपाल सिंह खैहरा व एच एस फूलका ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ दुख सांझा किया
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह द्वारा भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात
5 Dariya News
पटियाला 29-Jul-2017
आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा और एच एस फूलका की अगुवाई में आप विधायकों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिलकर राजमाता महिन्द्र कौर के निधन पर दुख सांझा किया।दोनों नेताओं के साथ पीरमत सिंह धौला (भदौड़), जगतार सिंह जग्गा (रायेकोट), कुलवंत सिंह (महिल कलां) और हरपाल सिंह चीमा (दिड़बा) उपस्थित थे जिन्होंने आज सायं यहां न्यू मोती बाग पैलेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात की। इन नेताओं ने राजमाता के निधन पर सहानुभूति व्यक्त करते उनके द्वारा देश के स्वतंत्र होने से पूर्व तथा बाद में अपने सियासी और सामाजिक जीवन में डाले गए महान योगदार को याद किया।इससे पूर्व कई दूसरे गणमान्य व्यक्तियों, उद्योगपतियों और अन्यों ने भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करके राजमाता के देहांत पर सहानुभूति व्यक्त की। राजमाता ने अपनी सियासी सूझबूझ और कल्याण कार्यों स्वरूप लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई।
श्री अकाल तख्.त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के इलावा श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी पूरन सिंह तथा ज्ञानी जोगिन्द्र सिंह वेदांती ने भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की। जत्थेदार गुरबचन सिंह ने राजमाता के निधन पर हमदर्दी प्रकट करते दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। उन्होंने मुख्यमंत्री व परिवार के अन्य सदस्यों को सिरोपे भेंट किए।इसी प्रकार फौज के कुछ पूर्व अधिकारियों जनरल आर. एस. सुजलाना, जनरल बी एस ठाकुर, जनरल सरभ ढिल्लों, जनरल चेतविन्द्र और जनरल त्रिलोचन सिंह, जी ओ सी फस्ट ऑमर्ड डिवान और मेजर जनरल संदीप ने भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की। कांग्रेसी नेता केवल सिंह ढिल्लों, प्रताप सिंह बाजवा व फतेह बाजवा सहित अन्य पार्टी नेता भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिले।आज सायं मोती बाग पैलेस में शब्द कीर्तन चल रहा था जहां रविवार की दोपहर को राजमाता की अंतिम अरदास होगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास व भोग पडऩे के साथ धार्मिक रस्मों की समाप्ति होगी।यहां यह जिक्रयोग है कि राजमाता गत् सोमवार की सायं को लंबी बीमारी उपरांत चल बसे थे।