चन्द्र प्रकाश गंगा ने रामगढ में लोगों को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर समर्पित किया
5 Dariya News
जम्मू 29-Jul-2017
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चन्द्र प्रकाश गंगा ने आज रामगढ़ क्षेत्र में दौलतचक्क के लोगों को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर समर्पित किया।मंत्री ने अपने सीडीएफ से इस ट्रासंफार्मर की मंजूरी दी है।
मंत्री ने इस अवसर पर लोगों से बातचीत भी की तथा लोगों ने मंत्री को क्षेत्र की विकासीय जरूरतों की जानकारी देते हुए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार लाने हेतु यथाशीघ्र कदम उठाने की मांग की। गंगा ने पीडीडी के कार्यकारी अभियंता को बिजली आपूर्ति में वृद्धि लाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु लगातार प्रयास कर रही है तथा उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत उठाये गये कदम से बड़े पैमाने पर ऊर्जा परिदृश्य में सुधार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि रामगढ़ क्शेत्र में सड़कों के स्तर को बढाने के मुद्दे को बीआरओ के समक्ष रखा जा चुका है।इसके उपरांत मंत्री ने चक्क सलारियां पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाई जाने वाली गलियों एवं नालियों का कार्य भी शुरू करवाया।पीडीडी के कार्यकारी अभियंता अशोक गुप्ता, बीडीओ मुकेश शर्मा तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी मंत्री के साथ थे।