5 Dariya News

चौ जुल्फकार अली ने जम्मू संभाग में एफसीएसएंडसीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

आधार कार्ड को जोडने के कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने पर बल दिया

5 Dariya News

जम्मू 29-Jul-2017

सूचना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ जुल्फकार अली ने कहा कि लोगों को पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।मंत्री ने यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के दौरान कही। एफसीएसएंडसीए विभाग के आयुक्त सचिव शफीक अहमद रैना, एफसीएसएंडसीए निदेशक चौ रशीद अजाम इकंलाबी, एफसीएसएंडसीए संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक (योजना), मुख्यवित्त अधिकारी, सहायक निदेशक, तहसील सप्लाई अधिकारियों के अलावा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।  बैठक के दौरान मंत्री ने जम्मू क्शेत्र में अनाज के भंडार तथा आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की। उन्हें जानकारी दी गई कि विभिन्न जिलों को अनाज भेजा गया है।मंत्री ने कहा कि सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है ताकि सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ गरीब लोगों को सुविधा दी जा सके।

मंत्री ने एफसीएसएंडसीए के अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि वे वित्तय अनुशासन तथा सभी रिकार्डों को बनाये रखें तथा कहा कि इस सम्बंध में कोई भी लापरवाही सहन नही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित आधार पर उचित मूल्यों की दुकानों की व्यक्तिगत रूप से जांच करने तथा सामाजिक मिडिया ग्रुप पर दैनिक गतिविधियांे की जानकारी देने के निर्देश दिये।मंत्री ने उपभोक्ताओं के आधार को जोड़ने की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा इससे धोखाधडी को कम करने के अलावा  पारदर्षिता एवं जबावदेही सुनिश्चित करने में सहायता होगी। उनहोंने इस प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा करने पर बल दिया ताकि उचित लोगों को बिना किसी परेशानी के लाभ पहुंच सके।मंत्री ने नये राशन कार्डो के वितरण की स्थिति की समीक्षा भी की तथा अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से वितरण प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिये।