5 Dariya News

पंजाब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ स्वाधीनता आंदोलन का केन्द्र – एम. हामिद अंसारी

‘इंडियन नेशनल कांग्रेस इन पंजाब’ का विमोचन

5 Dariya News

नई दिल्ली 24-Jul-2017

उप राष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा कि पंजाब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ स्वाधीनता आंदोलन का केन्द्र था। अंसारी आज यहां डॉ. सुखचैन कौर बस्सी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस इन पंजाब’ का विमोचन करने के बाद एकत्र जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के दमन की शिकार भारत की जनता की इच्छाओं और आकांशाओं के साथ खड़े होने के लिए उनकी नुमाइंदगी की। हमारे राजनैतिक परिदृश्य में महात्मा गांधी के आगमन के साथ ही, आंदोलन विशिष्ट वर्ग के अभियान से एक सच्चे जन आंदोलन में तबदील हो गया।  उप राष्ट्रपति ने कहा कि पंजाब – अविभाजित पंजाब में कांग्रेस का पहला वार्षिक सम्मेलन दादा भाई नौरोजी की अध्य़क्षता में 1893 में लाहौर में हुआ था। कांग्रेस और संगठन की तेजी से बढ़ती हुई गतिविधियां पंजाब से राजनैतिक नेताओं और स्वाधीनता सेनानियों की ऊर्जा और प्रयासों के रूप में हमारी आजादी के आंदोलन में पंजाब की जनता की सक्रिय भागीदारी की गवाह हैं।