5 Dariya News

उपायुक्त ने आश्रम के बच्चों व अफसरों संग लिया प्रसाद

5 Dariya News

कुल्लू 24-Jul-2017

सावन के सोमवार के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में भंडारा लगाया गया। उपायुक्त यूनुस ने बाल आश्रम कलैहली के बच्चों को विशेष रूप से इस भंडारे के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अपनी व्यस्तताओं के बावजूद समय निकालकर बाल आश्रम के बच्चों संग कुछ वक्त बिताया तथा उनसे संवाद किया।  उपायुक्त ने इन बच्चों, जिला मुख्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला मुख्यालय के न्यायिक अधिकारियों के अलावा नवनियुक्त एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीसी राकेश शर्मा, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम रोहित राठौर, सहायक आयुक्त डा. अमित गुलेरिया, डीएसपी पुनीत रघु, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने भी भंडारे में बड़ी संख्या में प्रसाद लिया।