5 Dariya News

भारतीय विदेश सेवा का काडर भारतियों को अपनी मूल से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है- कैप्टन अमरिंदर सिंह

यू.पी.एस.सी. की सिविल परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले नौजवान अनमोल शेर सिंह बेदी और उसके माता-पिता के साथ मुलाकात

5 Dariya News

चंडीगड़ 22-Jul-2017

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज विदेशों में बसते भारतीयों को अपनी जड़ों के साथ जोडऩे में भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.) के काडर के योगदान की महत्ता पर ज़ोर दिया।मुख्य मंत्री ने आज शाम यहां अपनी सरकारी रिहायश पर यू.पी.एस.सी. सिविल सेवाओं की परीक्षा में पहली कोशिश में देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अमृतसर के अनमोल शेर सिंह बेदी को बधाई दी जिन्होंने आज यहां मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की।मीटिंग में अपने माता-पिता के साथ उपस्थित अनमोल को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अनमोल की विलक्षण प्राप्ति की ख़ुशी में उसका और पारिवारिक सदस्यों का मुंह मीठा भी करवाया जिस ने पूरे सूबे का नाम रोशन किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उम्मीद ज़ाहिर की कि अनमोल अपनी वचनबद्धता और जज्बे के साथ पंजाब के गौरव में बढ़ौतरी करेगा।23 वर्षीय नौजवान जो भारत के विकास सफऱ में महत्वपूर्ण रोल अदा करन के मकसद के साथ आई.एफ.एस. में आना चाहता है, ने मुख्य मंत्री के साथ अपनी इच्छाएं सांझी की।अनमोल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आई.एफ.एस. काडर के लिए अजऱ्ी देने के समय उसे यकीन नहीं था कि वह आई.ए.एस. घरेलू कॉडर के लिए जगह बनाने में कामयाब हो जायेगा। अनमोल के पिता डा. सरबजीत बेदी ने भी मुख्यमंत्री को बताया कि अनमोल ने अन्य लोगों की तरह सख्त मेहनत भी नहीं की जिस कारण अनमोल के आई. ए एस. संबंधित कामयाबी के लिए सभी परिवार वालों को काफ़ी संदेह था।अनमोल ने मुख्य मंत्री को बताया कि वह मैडरिन की पढ़ाई करना चाहता था, जो दक्षिण -पूर्व एशियन भाषा के तौर पर उभरी है। कैप्टन अमरिंदर ने बताया कि उन की सरकार राज्य के स्कूलों में विदेशी भाषा की शुरुआत करने की योजना बना रही है।