कविन्द्र गुप्ता ने सार्वजानिक स्थलों पर बेहतर साफ सफाई पर बल दिया
कविन्द्र, जुगल ने जम्मू रेलवे स्टेशन में शौचालय कम्पलैक्स का नींव पत्थर रखा
5 Dariya News
जम्मू 22-Jul-2017
जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्श कविन्द्र गुप्ता तथा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आज टैक्सी स्टैंड रेलवे स्टेशन के निकट नये सार्वनानिक शौचालय सह स्नान सुविधा के लिए नींव पत्थर रखा।वरिश्ठ रेलवे अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा टैक्सी यूनियन के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अध्यक्श ने कहा कि नई शौचालय सुविधा से क्शेत्र की साफ सफाई की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोटर आपरेटरों, व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों से रेलवे स्टेशन तथा उसके आसपास साफ सफाई बनाये रखने का आग्रह किया।इस अवसर पर अध्यक्श ने रेलवे अधिकारियों की उनके प्रयासों हेतु सराहना की जिसके कारण जम्मू रेलवे स्टेशन को स्वच्छत्ता में देशभर में तीसरा स्थान मिला है।सांसद जुगल किशोर ने बताया कि यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने हेतु जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए पहले से ही एक नवीनीकरण परियोजना को मंजूरी दी गई है।सांसद ने लोगों के लिए बेहतर साफ सफाई सुविधा का निर्माण करने हेतु रेलवे अधिकारियों के साथ टैक्सी यूनियन द्वारा किये गये प्रयासों की भी सराहना की।