5 Dariya News

सरकार जम्मू कश्मीर के कायम विकास हेतु कार्य कर रही है-मीर जहुर अहमद

5 Dariya News

श्रीनगर 22-Jul-2017

वन एवं पर्यावरण, पशु एवं भेड़ पालन, सहकारिता एवं मछली पालन राज्य मंत्री मीर जहुर अहमद ने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य का कायम विकास मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध मे विभिन्न कदम उठाये गये हैं तथा राज्य में विभिन्न छोटी तथा बड़ी विकास परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को उनके दरवाजे तक बुनियादी सुविधाएं उपलबध करवाने तथा लोगों विषेशकर समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है।मंत्री ने यह बात पम्पोर निर्वाचन क्षेत्र में लेथपोरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगो के साथ बातचीत करते हुए कही।जिला विकासायुक्त पुलवामा जी. एम. डार, मुख्य शिक्शा अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।मंत्री ने लेथपोरा पाम्पोर में सरकारी हायर सैकेंडरी स्कूल के भवन के निर्माण हेतु चुने गये स्थल का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने मंत्री से लेथपोरा गांव में राश्ट्रीय राजमार्ग पर आरएएमकेवाई द्वारा शुरू किये गये कार्यो की शिकायत की। मंत्री ने आरएएमकेवाई कार्यकारी एजेंसी को इस मुद्दे को देखने तथा क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त कदम उठाने के लिए कहा। दौरे के दौरान मंत्री ने क्षेत्र में कार्यन्वित विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को तय समय के भीतर सभी विकास कार्यो को पूरा करने के लिए कहा।दौरे के दौरान विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री से भेंट कर उन्हें अपनी व्यक्तिगत तथा सामुहिक समस्याओं से अवगत करवाया।

मंत्री ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सभी जायजा मांगों को पूरा किया जायेगा । कुछ मामलों में मीर जहुर ने सम्बंधितों को इनका शीघ्र हल करने के निर्देश दिये।