5 Dariya News

विकास को और अधिक समावेशी बनाने की आवश्यकता : वी.पी.सिंह बदनौर

सेंटर फार इक्नामिक पोलिसी रिसर्च के कार्यक्रम में पत्रकार माहूरकर की पुस्तक का लोकार्पण

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Jul-2017

पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित क्षेत्र के प्रशासक वी.पी.सिंह बदनौर ने विकास और विकास प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री सिंह का मानना है कि विकास के लाभ को सामान्य रूप से गरीबों तक पहुंचना चाहिए और इसी भावना से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार काम कर रही है। श्री बदनौर ने आज डा. सुभाष शर्मा के नेतृत्व वाले सेंटर फार इक्नॉमिक पोलिसी एंड रिसर्च (सीईपीआर) के कार्यक्रम में पत्रकार उदय माहूरकर की पुस्तक 'मार्चिंग विद बी.ए. बिलियनÓ का लोकार्पण किया।श्री सिंह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए श्री मोदी ने वशिष्ठ कार्यपद्धति का विकास किया और लीक के हट कर वहां का विकास किया। आज वे विकास के इसी मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर देश का तीव्र गति से विकास कर रहे हैं।उन्होंने 'मोदीमिक्स पर एक पैनल चर्चा आयोजित करने के पर सीईपीआर की सराहना की।सीईपीआर के निदेशक डॉ शर्मा ने चर्चा शुरू करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार की 'सब का साथ सब का विकास प्रमुख विशेषता रही। 

आज देश में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था जिसमें विकास नहीं हुआ था। आज देश को अब तक की सबसे अच्छी सरकार मिली है, जो राष्ट्र को विकास के अगले स्तर तक ले जाएगा।पत्रकार श्री माहूरकर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की ओर से पारदर्शी तरीके से सर्वसाधारण लोगों तक अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रशासन के हर स्तर पर सेवाओं और पारदर्शिता को कैसे सुपुर्द किया जा रहा है।सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि रक्षा खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। नतीजतन, देश की रक्षा पंक्ति व रक्षा तैयारी में किसी तरह का विलंब नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रक्षा खरीद के हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। भाजपा नेता संजय टंडन, पंजाब के पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह, पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, चंडीगढ़ की महापौर आशा जसवाल, भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश शर्मा और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।