5 Dariya News

ज्ञान ज्योती में निशुल्क पी एच पी कक्षाओं का आयोजन

जरूरतमंद विद्यार्थियों ने हासिल कि बहुमूल्य जानकारी

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 21-Jul-2017

ज्ञान ज्योती इंस्टीच्यूट आफ मैनेज़मेंट एंड टैकनालोजी,फेज़ 2 की ओर से काबिल और जरूरतमंद विद्यार्थियों को समय का हानी बनाने के उदेश्य से कैंपस में दो सप्ताह का निशुल्क पी एच पी कक्षाओं  का आयोजन किया गया । ज्ञातव्य है कि पी एच ची की इस समय आई टी उद्योग में भारी मांग है जबकि इसकी ट्रैनिंग का खर्चा 20 हज़ार से भी ज्यादा आता है । इस ट्रैनिंग के बाद ना सिर्फ  विद्यार्थी अच्छी नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा कर सकते है बल्कि उनके लिए अपना ट्रैनिंग सैंटर भी शुरू करने के मौके पैदा हो जाते हैं । 

इस अवसर पर ज्ञान ज्योती ग्रुप के चेयरमैन श्री  जे एस बेदी ने बताया कि चंडीगढ़ मोहाली आई टी हब बनने के कारण बेशक नौकरी के अच्छे अवसर उपलब्ध है परंतु अकसर देखा गया हे कि जरूरतमंद विद्यार्थी डिग्री पूरी करने के बाद धन की कमी के कारण आगे और ट्रैनिंग लेने से वंचित रह जाते है । इस लिए ज्ञान ज्योती ग्रुप द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए इस दो सप्ताह के ट्रैनिंग कैंप का आयोजन किया गया । उन्होने कहा कि कैंप दौरान एम सी ए और बी सी ए के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की मांग अनुसार ट्रैनिंग दी गई । इस अवसर पर चेयरमैन बेदी ने विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट भी वितरित किए ।