5 Dariya News

दशमेश नगर में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए नई पाइपलाइन :कविन्द्र गुप्ता

डिगियाना में लोगों की समस्याओं का जायजा लिया

5 Dariya News

जम्मू 19-Jul-2017

जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने आज दशमेश नगर में पाईपें बिछाने का कार्य शुरू करवाया तथा इसके उपरांत उन्होंने डिगियाना क्शेत्र में लोगों की समस्याओं को सुना।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक घर को पानी उपलब्ध करवाना सरकार की प्रथम जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि नई पाईप लाईन से स्थानीय लोगों की जलापूर्ति की लम्बित मांग पूरी होगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये ताकि यथाशीघ्र स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।अध्यक्ष ने क्षेत्र में 5 करोड रु. की अनुमानित राशि के साथ विकसित किये जा रहे एक पार्क के चालू कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि जम्मू शहर में पार्कों तथा हरित स्थलों का विकास शीतकालीन राजधानी को एक आत्मनिर्भर पर्यटक स्थल बनाने हेतु सरकार के लगातार प्रयासों का एक  भाग है।उन्होंने डिगियाना में जनता दरबार का आयोजन कर स्थानीय लोगों के मुददों को भी सुना।स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अध्यक्ष ने उन्हें उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने का आष्वासन दिया।क्षेत्र में विभिन्न विकास चालू परियोजनाओं के बारे में बताते हुए अध्यक्ष ने कहा कि  वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु कडे़ प्रयास कर रहे हैं।सम्बंधित विभागों के वरिश्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इसके उपरांत अध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यो का जायजा लिया तथा उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय में प्रगति रिपोर्ट पेष करने के निर्देष दिये।