5 Dariya News

मुख्य न्यायाधीश राज्यपाल से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 19-Jul-2017

जम्मू व कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बदर दुर्रज अहमद ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की।एक घंटा चली बैठक के दौरान, राज्यपाल तथा मुख्य न्यायाधीश ने लोगों की आकांक्षाओं, उनकी भावनाओं और मांगों को पूरा करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने घाटी और इसके जल निकायों, विशेष रूप से डल झील के अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।