5 Dariya News

मेरी राज्या तेरी सरकारे चमकाया नाओं हिमाचलों रा.. से गूंजी आनी की पंचायतें

सूचना व जनसंपर्क के कलाकारों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

5 Dariya News

कुल्लू 18-Jul-2017

प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने गत दिनों आनी विधानसभा क्षेत्र के तवार व निरमंड पंचायत में लोकगीतों व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान चूड़ेश्वर कलामंच सिरमौर के कलाकारों ने ‘‘चार साल बेमिसाल’’ के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया वहीं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश में 3 लाख 87 हजार पात्र व्यक्तियों को प्रतिमाह 700 रूपये पेंशन दी जा रही है। इसी योजना के तहत जिला कुल्लू में भी 29 हजार लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है जिला में इस वित्त वर्ष में पेंशन पर करीब 26 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस वित्त वष्ज्र्ञ में अभी तक 3253 नए पात्र लोगों की पेंशन मंजूर की जा चुकी है। नाटक के माध्यम से बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह अनुदान राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रूपये किया गया है। इसी प्रकार बेटी है अनमोल योजना में राशि को 51 सौ से बढ़ाकर 10 हजार रूपये किया गया है। 

मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना में 20.24 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं जिससे राज्य में 78, 847 महिलाएं लाभान्वित की गई हैं। अंतरजातीय विवाह तथा विधवा पुनर्विवाह योजनाओं के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया है। तवार पंचायत प्रधान निर्मला देवी, सचिव धर्मचंद, निरमंड पंचायत प्रधान जानका देवी, प्रधान व्यापार मंडल विदेश शर्मा, प्रधान ग्राम सुधार समिति देवराज कश्यप व अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। इसी प्रकार का जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर एक कार्यक्रम मंगलवार को आनी विधानसभा क्षेत्र की भालसी व निशानी पंचायतों में आयोजित किया गया। कलाकारों ने जोगिंद्र हाबी, रामलाल, गोपाल सिंह, रमेश कुमार, चमन लाल, मनमोहन सिंह, मुकेश कुमार, कृष्ण, सरोज, हीना, अनु चैहान ने ‘‘लंबरदार का स्वांग’’ के माध्यम से स्कूली बच्चों को को मुफत यात्रा, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने साढे़ चार साल की कार्यकाल में प्रगति बेमिसाल..... व मेरी राज्या तेरी सरकारे चमकाया नाओं हिमाचलों रा... के माध्यम से जहां प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी वहीं लोगों को भरपूर मनोरंज भी किया। इस अवसर पर भालसी के प्रधान विदेश कुमार, सचिव पंचायत नवल किशोर व अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।