5 Dariya News

कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के बाकी 76 विधायकों ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए किया मतदान

5 Dariya News

चंडीगड़ 17-Jul-2017

पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के विधायक नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पार्टी के सभी 77 विधायकों ने आज यहां विधान सभा में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान किया। 

पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि इन विधायकों ने अपनी, वोटें दोपहर 12:15 बजे तक डाल दीं थीं। प्रवक्ता ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी से विधायक श्री नवतेज चीमा जो पार्टी के पोलिंग एजेंट भी थे, वोट डालने वाले कांग्रेसी विधायकों में से पहले विधायक थे।इसके बाद पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी सिंह और स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जिन के साथ विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा, भारत भूषण आशु और परगट सिंह ने भी अपनी वोट डाली।मुख्य मंत्री जिनके साथ स्वास्थय एवंपरिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म महिंदरा थे, ने भी राष्ट्रपति के पद के चुनाव के लिए अपनी वोट डाली। कांग्रेसी विधायकों में से सब से आखिर में विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने अपनी वोट डाली। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से नियुक्त किये आब्जर्वर पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह भी आज़ाद, निष्पक्ष और पारदर्शी वोटिंग को यकीनी बनाने के लिए इस अवसर पर उपस्थित थे। भारत के 14वें राष्ट्रपति के पद के लिए मुख्य मुकाबला विरोधी पक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार और एन.डी.ए. के राम नाथ कोविंद के बीच है।कांग्रेसी विधायकों के वोट डालने से पहले कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने विधायकों की मीटिंग की अध्यक्षता भी की जिसमें आर.पी.एन. सिंह भी शामिल हुए।