चंद्र प्रकाश गंगा ने बड़ी ब्राहमणा में आरडीडी कार्यो का उद्घाटन किया
5 Dariya News
जम्मू 16-Jul-2017
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने आज बडी ब्राहमणा की तेली बस्ती में चारदिवारी के साथ मंच के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यह परियोजना ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कायान्वित की जाएगी जिसके लिए मंत्री ने अपने सीडीएफ से 10 लाख रु. की राशि उपलब्ध करवाई है। इस अवसर पर गंगा ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में अच्छी गुणवत्ता वाली टाईलों का प्रयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम सभा स्तर पर गांव विकास योजनाओं को बनाने में समुदायिक सदस्यों को शामिल करने के लिए भी कहा। बडी ब्राहमणा के बीडीओ दानिश रसूल तथा ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी मंत्री के साथ थे।