प्रिया सेठी ने स्किमस सौरा में घायल अमरनाथ यात्रियों का स्वास्थ्य जाना
5 Dariya News
श्रीनगर 11-Jul-2017
शिक्षा, तकनीकी षिक्षा तथा पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने आज सौरा के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साईंस (स्किमस) का दौरा कर सोमवार को हुए अनंतनाग हमले में घायल अमरनाथ यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पार्शद सुरिन्द्र अंबरदार मंत्री के साथ थे।मंत्री ने घायल यात्रियों तथा उनके तामीरदारों के साथ बातचीत की तथा उन्हें ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को एक कायरता का कार्य बताते हुए मंत्री ने कहा कि हमें पीड़ितों के साथ एकतापूर्ण खड़े होकर इस हमले की कड़ी निंदा करनी चाहिए। स्किमस के निदेशक ने मंत्री को घायल यात्रियों की स्थिति की जानकारी दी तथा उन्हें बताया गया कि पुश्पा और ललिता नाम के दो मरीज खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। इस अवसर पर प्रिया सेठी ने घायलों के साथ सहानुभूति जताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य के लिए कामना की।