5 Dariya News

श्री अमरनाथजी यात्रा -2017 : राज्यपाल ने श्री अमरनाथजी यात्रा की प्रगति की समीक्षा की

मृत तीर्थयात्रियों को अंतिम विदाई दी, घायल यात्रियों से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 11-Jul-2017

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने आज सुबह अमरनाथ यात्रा, 2017 के आचरण की समीक्षा की।मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएएसबी उमंग नरुला ने बताया कि पहलगाम मार्ग से 4836 यात्री और पर बालटाल मार्ग से 5776 यात्रियों ने तीर्थयात्रा शुरू की और बालताल व पहलगाम यात्रा शिविर के लिए आज 3299 तीर्थयात्रियों को जम्मू से रवाना किया गया।आज सुबह, राज्यपाल एन.एन. वोहरा कल रात अनंतनाग जिले में खनाबल के पास बस पर एक आतंकवादी हमले में  घायल हुए यात्रियों से मिले।इन घायल तीर्थयात्रियों को श्रीनगर भेजा गया, जहां से उन्हें भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से अहमदाबाद, गुजरात में ले जाया जा रहा है। उन्होंने घायल यात्रियों से बात की और उनको दिए गए चिकित्सा उपचार के बारे में पूछताछ की।राज्यपाल ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और इस घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों को अपनी संवेदना व्यक्त की।श्राइन बोर्ड की ओर से  घटना में मारे गए लोगों के निकट परिजनों को 5ः00 लाख रू और गंभीर रू से घायलों को 1.50 लाख, मामूली घायल यात्रियों को 75,000 रु की राहत राशी की घाशणा की गई है।उन्होंने मृतक तीर्थयात्रियों को अंतिम विदाई दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि दी।राज्यपाल ने बस के चालक शेख सलीम गफूर, जिनकी सतर्क प्रतिक्रिया ने कई तीर्थयात्रियों के जीवन को बचाया और अंधाधुंध गोलीबारी के बावजूद वह वाहन को आगे बढ़ाते रहे, को 2.00 लाख रुपये का विशेष पुरस्कार दिया।