5 Dariya News

महबूबा मुफ्ती ने महाराष्ट्र, गुजरात के मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर अपनी सहानुभूति व्यक्त की

फड़नवीस, रुपानी ने बचाव कार्यों की निजी निगरानी के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

5 Dariya News

श्रीनगर 11-Jul-2017

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों के साथ फोन पर बात की और अनंतनाग में देर श्एक आतंकवादी हमले में सात यात्रियों की मौके मृत्यु पर उनके साथ गहरी सहानुभूति व्यक्त की।कल के हमले में मारे गए यात्री महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के थे। इस घटना की निंदा करते हुए, मुख्यमंत्री ने अपने महाराष्ट्री और गुजराती भाइयों को राज्य के लोगों के साथ सहानुभूति जताते हुए इस नृशंस कृत्य की निंदा की।उन्होंने देविंदर फड़नवीस और विजय रूपानी से कहा कि उनका और जम्मू व कश्मीर के सभी नागरिकों का मानना है कि यह घटना बहुसंस्कृति, जिसके लिए राज्य जाना जाता है, को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।दोनों मुख्य मंत्रियों ने महबूबा मुफ्ती को रात भर बचाव कार्य का निरीक्षण करने के लिए तत्काल प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने इस समय अपने राज्यों से पर्यटकों और यात्रियों को सुविधाजनक बनाने में राज्य प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।फड़नवीस औररूपाणी, दोनों ने स्थानीय लोगों की प्रशंसा की और साथ ही हत्याओं की निंदा भी की।