कविन्द्र गुप्ता ने नानक नगर, प्रीत नगर का दौरा किया
5 Dariya News
श्रीनगर 10-Jul-2017
जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्श कविन्द्र गुप्ता ने आज निर्वाचन क्शेत्र के नानक नगर तथा प्रीत नगर का दौरा कर लोगों की समस्याओं का जायजा लिया।अध्यक्श ने प्रीत नगर के मुख्य नाले की क्शतिग्रस्त दिवार का निरीक्शण किया तथा यूईईडी के कार्यकारी अभियंता को इसकी मुरममत के निर्देश दिये।उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे क्शेत्र के सभी बिजली के खम्बों की मुरममत करवायें ताकि इससे कोई भी हादसा न हो।अध्यक्श ने कहा कि सरकार ने नानक नगर गुरुद्वारा से लेकर प्रीत नगर तक सड़क के निर्माण के लिए 3.5 करोड़ रु. मंजूर किये हैं।अध्यक्श ने रानी तलाब, प्रीत नगर तथा डिगयाना क्शेत्रों के नालों की स्थिति का भी निरीक्शण किया। कविन्द्र ने जम्मू नगर निगम के आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि वह शीघ्र हीनालों की मुरम्मत करवाएं तथा इनमें पड़े कचरे को हटवाएं ताकि आने वाले दिनों में लोगों को इससे होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।स्थानीय लोगों ने अध्यक्श से क्शेत्र में कूड़ादान लगवाने का आग्रह भी किया। उन्होंने लोगों शीघ्र ही क्शेत्र में कूड़ादान लगवाने का आश्वासन दिया।बलदेव सिंह, सतपाल चंद्र, अशोक कुमार, पवन कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।