आसिया नकाश ने श्रीनगर के मनोचिकित्सा अस्पताल की कार्यप्रणाली का निरीक्शण किया
5 Dariya News
श्रीनगर 10-Jul-2017
आवास एवं शहरी विकास, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री आसिया नकाश ने आज श्रीनगर के रैनावारी में सरकारी मनोचिकित्सा अस्पताल का औचक दौरा किया, जिसमें उन्होंने मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायज़ा लिया। मंत्री ने अस्पताल के परिसर में मरीजों की देखरेख के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं तथा अस्पताल की साफ-सफाई का निरीक्शण किया। उन्होंने अस्पताल की रसोई, प्रयोगशाला, स्वच्छाा इकाई तथा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न वार्डों का निरीक्शण भी किया।मंत्री ने डॉक्टरों के होस्टल, स्टाफ क्वाटरों के अलावा राश्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अस्पताल में नवनिर्मित ब्लाक का भी निरीक्शण भी किया।आसिया ने मरीजों के साथ बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी मांगी।अस्पताल के रसोईघर का जायज़ा लेते हुए मंत्री ने प्रशासन से कहा कि मरीजों को बेहतर खाना उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। उन्हांने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई के लिए बेहतर प्रबंध किये जाने चाहिए।इसके उपरांत अस्पताल के अधिकारियों ने मंत्री को स्वास्थ्य केंद्र की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली के अलावा इसके ढ़ांचे में वृद्धि लाने तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की जानकारी दी।मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार अस्पताल की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने हेतु हर संभव प्रयास करेगी।मंत्री ने अस्पताल प्रशासन तथा डॉक्टारों पर सर्म्पणभाव से कार्य करने के लिए बल दिया।चिकित्सा अधीक्शक, अस्पताल के डॉक्टर तथा स्टाफ के अधिकार भी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।