5 Dariya News

सुजानपुर क्षेत्र के सभी महिला मंडलों को मिलेंगे टेंट : राजेंद्र राणा

बेरी में 27 महिला मंडलों को किया सम्मानित

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) 09-Jul-2017

सर्वकल्याणकारी संस्था अब सुजानपुर के सभी महिला मंडलों को टेंट प्रदान करेगी ताकि विवाह शादियों तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में महिला मंडलों को आसानी हो सके। यह जानकारी सर्वकल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने शनिवार को बैरी में महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि दी।उन्होंने बताया कि महिला मंडलों को छह बार सम्मानित किया जा चुका है तथा अब अगले चरण में सातवीं बार सम्मानित किया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि सर्वकल्याणकारी संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण के आरंभ किए गए अभियान का ही नतीजा है कि पहले जहां सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों की संख्या 180 थी जो कि बढ़कर 580 हो गई है। उन्होंने कहा कि सर्वकल्याणकारी संस्था महिला मंडलों के साथ साथ युवक मंडलों, पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित कर रही है इसके साथ ही संस्था की ओर से अब तक 31 मेगा निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से 5631 गरीब लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद भी दी है। 

राजेंद्र राणा ने कहा कि संस्था बिना किसी भेदभाव के समाज कल्याण के लिए कार्य कर रही है ताकि समाज के गरीब तथा निर्धन वर्ग का उत्थान सुनिश्चित हो सके।इस कार्यक्रम में जंगल तथा बेरी के 27 महिला मंडलों को सम्मानित किया गया इसके साथ ही भारती पब्लिक स्कूल के पंद्रह मेधावी विद्यार्थियों तथा समाज सेवा से जुड़े चार लोगों को भी सम्मानित किया गया। इसमें महिला मंडल भटपुरा, जय शंकर महिला मंडल गुजरेड़ा, एकता महिला मंडल कुठाणा, शिवा महिला मंडल जोल कटोर, महिला मंडल तल्याणा,सरस्वती महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल झटोर, महिला मंडल दूधार बेड़ा,महिला मंडल बैरी रकडू, महिला मंडल चपरेड एक तथा दो, महिला मंडल मेहरा बस्ती, महिला मंडल पोई, महिला मंडल बाडू, महिला मंडल झमारड़ा, महिला मंडल कानन पोई,क्रांति महिला मंडल केवट बस्ती, पार्वती महिला मंडल जंगल, उजाला महिला मंडल जाखू, ओम नम शिवाय महिला मंडल,विश्वकर्मा महिला मंडल, महिला मंडल जाखू, महिला मंडल राजगीर जंगल, महिला मंडल भटेडिय़ां बस्ती, महिला मंडल जंगल खास, महिला मंडल अप्पर दूधाला, लोअर दूधाला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गौरां देवी, बीडीसी के उपाध्यक्ष लेख राज ठाकुर,बैरी की पंचायत प्रधान रेखा, उपप्रधान अरूण चौहान, जोल के पूर्व प्रधान किशोर कुमार, संस्था के महासचिव अशोक राणा, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर शक्ति चंद सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।