5 Dariya News

शाम लाल चौधरी ने पहलगाम का दौरा कर नुनवान,चंदनवाड़ी में यात्रा प्रबंधों का जायज़ा लिया

यात्रा को सुचारू बनाने हेतु पूरे प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा

5 Dariya News

श्रीनगर 15-Jun-2017

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज नुनवान तथा चंदनवाड़ी में यात्रा बेस कैम्पों का दौरा कर 29 जून 2017 को शुरू होने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा को सुचारू बनाने हेतु प्रशासन द्वारा किये जाने वाले प्रबंधों से सम्बंधित चालू कार्यो का जायज़ा लिया।पहलगाम के विधायक अल्ताफ अहमद वानी, पीएचई कश्मीर के मुख्य अभियंता जी एम भट्ट, आईएंडएफसी कश्मीर, मुख्य अभियंता इम्तियाज अहमद दर, अतिरिक्त उपायुक्त अनंतनाग मोहम्मद यूनिस मलिक, एसडीएम पहलगाम तथा जिला प्रशासन के अन्य वरिश्ठ अधिकारी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।मंत्री ने नुनवान तथा चंदनवाड़ी में शिविरों का दौरा कर पेयजल प्रबंधों, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छत्ता एवं लंगर सुविधाओं के अलावा सुरक्षा प्रबंधों के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री ने पहलगाम में वार्शिक श्री अमरनाथजी यात्रा 2017 को सुचारू बनाने हेतु तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता भी की।अनंतनाग के एडीसी ने मंत्री को दोनों शिविरों तथा पवित्र गुफा में चालू कार्यो की स्थिति की जानकारी दी।एडीसी ने इसके अतिरिक्त मंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्राकृतिक तथा मानवीय आपदा से बचाव के लिए लगभग 48 आपदा प्रबंधन केन्द्र स्थापित किये जायेंगे।

बैठक में यह भी बताया गया है कि पीएचई विभाग शिविरों तथा पवित्र गुफा मे पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहा है। दमकल हादसे से निपटने के लिए पंजतरणी में एक जल स्रोत्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है।स्वास्थ्य सुविधाओं से सम्बंधित बैठक में बताया गया कि चंदनवाडी में 30 बिस्तर की क्षमता वाले अस्पताल को क्रियाशील बनाया जायेगा तथा रास्ते में 32 किलोमीटर की दूरी पर 51 चिकित्सा सहायता केन्द्र स्थापित किये जायेंगे।पीडीडी से सम्बंधित प्रबंधों के बारे में जानकारी दी गई कि यह विभाग यात्रा के लिए जनरेटर सैट खरीदने की प्रक्रिया में है। पहलगाम विकास प्राद्यिकरण ने बताया कि 2017 की यात्रा से सम्बंधित सभी कार्यों को सभी क्षेत्रों को सौंपा गया है। तीन शैल्टर शैड़ों के नवीनीकरण का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। बेस तथा ट्रांजिट शिविरों सुरक्शा प्रबंधों, साफ सफाई,राशन, मिट्टी के तेल, इंधन तथा एलपीजी आदि जैसे विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।पहलगाम के विधायक अल्ताफ अहमद वानी ने कहा कि श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना यात्रा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। 

उन्होंने जिला प्रशासन तथा पीडीए अधिकारियों को समय पर सभी प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए कहा।बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को यात्रा को सुचारू बनाने हेतु पूरे प्रबंध करने के निर्देश दिये तथा कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए।मंत्री ने अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि वे सर्म्पणभाव से कार्य करें तथा श्री अमरनाथजी श्राईन बोर्ड सहित एक दूसरे के साथ तालमेल को बनाये रखें।यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाये गये कदमों पर संतुश्टि जताते हुए मंत्री ने बेहतर परिणामों के लिए विभिन्न एजैंसियों के बीच गहरा तालमेल बनायें रखने पर बल दिया। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों पर अपनी भूमिका को समझने तथा यात्रा को सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने पर बल दिया।शाम चौधरी ने बैस कैम्पों में तैनात सुरक्शा सैनिकों के साथ बातचीत भी की तथा उन्हें सम्पूर्ण यात्रा के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा।