5 Dariya News

चौधरी जुल्फिकार अली , शाम लाल चौधरी ने अन्स सिंचाई आपूर्ति योजना के कार्य में तेजी लाने पर बल दिया

5 Dariya News

जम्मू 13-Jun-2017

सूचना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली तथा पीएचई सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज पीएचई विभाग के अधिकारियों को राजौरी के दरहाल में अन्स जलापूर्ति योजना (डब्ल्यूएसएस) के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।यह निर्देश राजौरी जिले में योजना के कार्य की प्रगति की समीक्शा हेतु आयोजित एक बैठक के दौरान दिये गये।बैठक में सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस योजना के पूरा होने से क्शेत्र में रहने वाले किसानों की लम्बित मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई जलापूर्ति योजना से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।बैठक में यह बताया गया कि 43 किलोमीटर की अन्य वितरित नहरों के साथ लगभग 6.9 किलोमीटर की प्रमुख अन्स सिंचाई नहर का निर्माण 85.57 करोड़ रु. की अनुमानित राशि से किया जा रहा है। इस योजना से 120 क्युसिक पानी से लगभग 2000 हैक्टर जमीन की सिंचाई होगी।