5 Dariya News

अफ्रीकी विकास का समर्थन संतुलित वैश्विक वृद्धि के अनुकूल : शी जिनपिंग

5 Dariya News

हैम्बर्ग (जर्मनी) 08-Jul-2017

चीन के राष्ट्रति शी जिनपिंग का कहना है कि अफ्रीका के विकास का समर्थन करना संतुलित एवं समावेशी वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने के अनुकूल है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शी ने शनिवार को हैम्बर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। शी ने कहा कि चीन, अफ्रीका का साझेदार देश है और उसके सिद्धांतों का सम्मान करता है। चीन बेहतरीन परियोजनाओं के जरिए अफ्रीका के विकास का समर्थन करता है। शी ने कहा कि चीन हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि अफ्रीकी मामलों को स्वतंत्र रूप से उसके लोगों के द्वारा ही सुलझाया जाना चाहिए। अफ्रीका के विकास का मार्ग भी अफ्रीकी लोगों के द्वारा ही तय किया जाना चाहिए।