सरकारी स्कूलों, शैक्षिक कार्यालयों को शीघ्र ही इंटरनेट ऐक्सेस प्राप्त होगा- सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी
टोनी ब्लेयर इंस्टीच्यूट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की
5 Dariya News
श्रीनगर 07-Jul-2017
शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने आज यह घोशणा की कि सभी सरकारी शिक्षा संस्थानों तथा कार्यालयों को शीघ्र ही इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।बुखारी ने कहा कि सभी हाई तथा हायर सैकंडरी स्कूलों, डीआईईटी, एसआईई, जेडईओ तथा सीईओ के कार्यालयों को कम समय के भीतर इंटरनेट सुविधा के साथ लिप्त किया जायेगा। मंत्री ने यह घोशणा शेखबाग में अपने नीजि कार्यालय में टोनी ब्लेयर इंस्टीच्यूट के साउथ एशिया कार्यालय के प्रतिनिधि संध्या गुप्ता के साथ एक बैठक के दौरान की।शिक्षा सचिव फारूक अहमद शाह, स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर डॉ जी. एन. इत्तु तथा स्कूली शिक्शा संयुक्त निदेशक कश्मीर बैठक में उपस्थित थे।बैठक में घाटी में शिक्शकों के लिए टोनी ब्लेयर इंस्टीच्यूट द्वारा शुरू किये गये प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सम्बंध में कुछ मुद्दों पर चर्चा की गई।गुप्ता ने कहा कि इन प्रशिक्शण कार्यक्रमों को अधिक सफल बनाने हेतु शिक्शा मंत्रालय की ओर से अधिक समर्थन की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि शिक्शकों को इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।मंत्री ने इस मुद्दे को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि जम्मू तथा कश्मीर में शिक्शकों तथा शिक्शा प्रणाली के सुधार हेतु सभी जरूरी सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी।बुखारी ने कहा कि स्कूली शिक्शा विभाग जम्मू तथा कश्मीर के शिक्शा क्षेत्र में सुधार लाने हेतु एक ढांचागत योजना बना रहा है।उन्होंने जम्मू तथा कश्मीर में शिक्शकों को प्रशिक्शण देने हेतु टोनी ब्लेयर इंस्टीच्यूट द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की तथा आशा जाताई कि भविश्य में भी इस तरह के सुयंक्त कार्यक्रम जारी रहेंगे।