5 Dariya News

नारायणसामी उपराज्यपाल की शक्तियों का अध्ययन करें : किरण बेदी

5 Dariya News

नई दिल्ली 05-Jul-2017

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी के साथ अपने विवाद में अपना पक्ष साबित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक पत्र का सहारा लिया है और कहा है कि उनकी 'जिम्मेदारियां' स्पष्ट हैं और वह उन्हें निभाती रहेंगी। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें नियमों को फिर से पढ़ने की जरूरत है। नारायणसामी का आरोप है कि वह केंद्र शासित प्रदेश के दैनिक कामकाज में दखलअंदाजी करती हैं, जो संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन है।बेदी ने आईएएनएस से कहा, "एक उपराज्यपाल से जो उम्मीद की जाती है, मैं वही कर रही हूं।"बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री को 'शासन के नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की जरूरत' है।मुख्यमंत्री की शक्तियों पर हावी होने के आरोपों पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "उन्होंने जो भी सवाल उठाए हैं, उसके बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बार-बार स्पष्टीकरण दिया गया है और भारत सरकार के जवाब से संदेह की कोई जगह नहीं बचती।"उन्होंने मुख्यमंत्री के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था दिल्ली से अलग पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश की शक्तियां स्पष्ट तौर पर पारिभाषित हैं, जिसके मुताबिक निर्वाचित सरकार सर्वोच्च है।