5 Dariya News

चीन में बाढ़ से 47 की मौत, 22 लापता

5 Dariya News

बीजिंग 05-Jul-2017

चीन के हुनान और गुआंग्शी प्रांतों में बारिश के बाद आई बाढ़ से 47 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लापता हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हुनान प्रांत में 22 जून को शुरू हुई बारिश से 27 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अभी भी लापता हैं।बाढ़ की वजह से 12 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 38,000 से अधिक घर ढह गए और लगभग 880,000 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गई।डोंगटिंग झील और कई प्रमुख नदियों का जलस्तर चेतावनी के स्तरों से ऊपर है।बचाव कार्यों के लिए लगभग 15,000 लोगों को भेजा गया है और हुनान में आपता राहत कार्यो के लिए 16 करोड़ युआन (2.35 करोड़ डॉलर) आवंटित किए गए हैं।हुनान में अगले कुछ दिनों में बारिश कमजोर बढ़ने का अनुमान है लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।गुआंग्शी में बारिश से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लापता हैं। यहां लगभग 20,000 घर या तो ढह गए हैं या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।इस आपदा से लगभग 4.6 अरब युआन का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक करोड़ युआन आवंटित किए हैं।