चौ, जुल्फिकार अली ने सूचना विभाग के सभागार, कान्फ्रैंस हाल का उद्घाटन किया
पुस्तकालय-सह- रीडिंग रूम का नींव पत्थर रखा, सरकारी विज्ञापन पोर्टल शुरू करवाया, चित्र प्रदर्षनी का उद्घाटन
5 Dariya News
श्रीनगर 04-Jul-2017
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों तथा सूचना मंत्री चौ, जुल्फिकार अली ने आज सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय कश्मीर के इंटीग्रेटिड मिडिया कॉम्पलेक्स में सभागार-सह-सम्मेलन हाल का उद्घाटन किया, पुस्तकालय-सह-रीडिंग रूम का नींव पत्थर रखा तथा चित्र प्रदर्षनी का उद्घाटन किया। मंत्री ने आशा जताई कि यह मीडिया कॉम्पलेक्स राज्य की सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र बनेगा। वीडियों कान्फ्रैसिंग सुविधा से 50 सीटर कान्फ्रैंस हाल के साथ 220-सीटर आधुनिक सुविधाओं से लिप्त सभागार तथा सम्मेलन हाल का निर्माण लगभग 4 करोड़ रु की अनुमानित राशि के साथ किया गया है। जनकार्य मंत्री नईम अख्तर, सूचना विभाग के सचिव एम. एच. मलिक, एफसीएसएंडसीए सचिव शफीक अहमद रैना, सूचना निदेशक मुनीर-उल-इस्लाम तथा एफसीएसएंडसीए निदेशक निसार अहमद वानी इस समारोह पर उपस्थित थे।स्वर्गीय मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की प्रतिबद्धता को याद करते हुए जुल्फिकार अली ने कहा कि मुफ्ती साहब ने 18 मई 2015 को सूचना विभाग द्वारा एक एकीकृत मिडिया काम्पलेक्स बनाने के लिए फल्ड हिट काम्पलेक्स के नवीनीकरण की घोशणा की थी। मंत्री ने कहा कि दो वर्शो के उपरांत इस उच्चतम स्तरीय सभागार तथा सम्मेलन हाल का उद्घाटन कर वर्तमान सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।
मंत्री ने कहा कि इस के निर्माण से न केवल सूचना विभाग को बल्कि सम्पूर्ण राज्य को इसकी सेवाओं का लाभ पहुंच सकता है। मंत्री ने कहा कि विभाग इलैक्ट्रानिक तथा डिजिटल मीडिया के लिए एक अलग से विज्ञापन नीति बना रहा है तथा इसे शीघ्र ही सार्वजानिक किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि विभाग समाचार पत्रों के वर्गीकरण तथा पत्रकारों की मान्यता के लिए एक नई प्रक्रिया भी बना रहा है। विभाग के कर्मचारियों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि विभाग मिडिया तथा अन्य नई एजैंसियों को समय पर जानकारी देने हेतु प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए विभाग का प्रत्येक कर्मचारी अथक रूप से कार्य कर रहा है। मंत्री ने विभाग के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके कार्यो की जांच कर जहां तक संभव हो सके उन्हें इनाम भी देगी। पुस्तकालय-सह-रीडिंग रूम का नींव पत्थर रखते हुए मंत्री ने आशा जताई कि यथाशीघ्र इसका निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा। मंत्री ने विभाग की रिसर्च एवं रेफरेंस विंग में समाचार पत्रो,ं पुस्तकों तथा अन्य साहित्य सामग्रियों को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये ताकि इसे भविश्य की पीढ़ी के लिए बचाया जा सके।
मंत्री ने सुझाव देते हुए कहा कि विभाग को खुजाह सनुल्लाह भट्ट, शमीम अहमद शमीम, सदुरउदीन मुजाहिद, जैन सतू, आर के काक, अब्दुल एजाज जैसे विख्यात पत्रकारों के लिए एक हाल बनाना चाहिए यहां पर उनके चित्रों के साथ उनके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। नईम अख्तर ने नये पत्रकारों से इतिहास के बारे में अपनी दृश्टि बढाने के लिए भी आग्रह किया तथा उन्होंने बडा दृश्टिकोण करने पर बल दिया। इससे पूर्व मंत्री ने नईम अख्तर के साथ गत तीन वर्शो में वर्तमान सरकार द्वारा शुरू किये गये विभिन्न विकास कार्यो को दर्शाने वाली चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। चौ जुलिफकार ने नईम अख्तर के साथ एक ‘ऑनलाईन विज्ञापन पोर्टल‘ भी शुरू करवाया। मंत्री को बताया गया कि इस पोर्टल को शुरू करने से आम लोगों को विज्ञापन आवंटन करने की प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके उपरांत मंत्रियों को जानकारी दी गई कि नवनिर्मित कैफटेरिया को शीघ्र ही क्रियाशील बनाया जायेगा। उन्हें आश्वासन दिया कि ढांचा तैयार कर इसे इस वर्श के अंत तक क्रियाशील बनाया जायेगा। सूचना संयुक्त निदेशक अब्दुल मजीद जरगर, संयुक्त निदेशक कश्मीर जहुर अहमद मीर, उपनिदेशक पीआर शेख जहुर, उपनिदेशक कश्मीर फारूक अहमद बाबा तथा अनय वरिश्ठ अधिकारी भी समारोह पर उपस्थित थे।