केन्द्रीय कृषि मंत्री ने स्कास्ट-के में किसान मेले का उद्घाटन किया, होस्टल की नींव रखी
जम्मू कश्मीर में धान, मक्की, केसर, सब्जी उत्पादन में सराहनीय बढ़ोतरी , किश्तवाढ़ में शीघ्र ही सैफरन पार्क स्थापित होगा- राधा मोहन
5 Dariya News
श्रीनगर 04-Jul-2017
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन ने आज स्कास्ट-के में किसान मेले एवं प्रदर्षनी का उदघाटन किया।‘‘2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना’’ के विशय पर आधारित इस किसान मेले का आयोजन कृषि विभाग के सहयोग से स्कास्ट-के द्वारा किया गया जिसे डीएसी एंड एफडब्ल्यू, आईसीएआर, जेएंडके आत्म निर्भर केन्द्रीय स्तर संस्था एवं जेएंडके कीटनाश्क वितरण एवं डीलरस संस्था ने प्रायोजित किया।कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा, भेड़ एवं पशुपालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली, कृषि राज्यमंत्री सुनील कुमार शर्मा, सांसद शमशेर सिंह मन्हास, उप अध्यक्ष किसान सलाहकार बोर्ड दलजीत सिंह चिब, विधायक मोहम्मद अशरफ मीर, वीसी एमएसएमई एवं प्रांतीय सदस्य खादी ग्राम औद्योगिक आयोग नॉर्थ जोन हीना शफी भटट तथा वीसी स्कास्ट-के, डॉ. नजीर अहमद एवं केन्द्र तथा राज्य कृषि विभागों के अधिकारी, आईसीएआर वैज्ञानिक, विद्यार्थी एवं भारी संख्या में किसान इस अवसर पर उपस्थित थे।मेले का उदघाटन करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस मेले का उददेश्य किसानों को कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी हेतु लागू की जा रही नई तकनीकों एवं उच्च गुणवत्ता वाले बीज आदि के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि इससे किसान समुदाय की आय में सराहनीय सुधार आ सकता है।
केन्द्रीय सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चलाई जा रही परियोजनाओं पर रोशनी डालते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने हेतु सक्रिय है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकार जम्मू कश्मीर राज्य को इस क्शेत्र में आत्म निर्भर एंव आत्म सम्पन्न बनाने हेतु कई विषेश प्रयास कर रही है।पाम्पौर में सैफरन पार्क स्थापित करने के राश्ट्रीय बागवानी बोर्ड के निर्णय पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही किश्तवाढ में भी एक सैफरन पार्क स्थापित किया जाएगा जो सम्पूर्ण आधुनिक सुविधाओं से लिप्त होगा।सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य के क्षतिग्रस्त बागवानी की पुनः बहाली हेतु 500 करोड रु के पैकेज की घोशणा की है जिसके लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने वर्श 2016-19 हेतु एक योजना जमा करवाई है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने देश में राश्ट्रीय स्तर एवं पारदर्शी विपणन प्रक्रिया उपलब्ध करवाने हेतु ई-एनएएएम परियोजना शुरू की है जिसके द्वारा वर्श 2018 तक 585 मंडियों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने स्कास्ट-के में 530 करोड रु. के व्यय से निर्मित होने वाले लडकों के होस्टल का नींव पत्थर रखा। उन्होंने वहां पर प्रयोगशाला की कार्यकारिणी का जायजा भी लिया।गुलाम नबी लोन हंजूरा ने भी इस अवसर पर बोलते हुए राज्य में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों का बाखान किया।केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य उपस्थित महानुभावों ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।