5 Dariya News

शाम लाल चौधरी ने विकास कार्यो का निरीक्षण किया

5 Dariya News

जम्मू 03-Jul-2017

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज आर.एस. पुरा के जस्सोर क्षेत्र में गलियों एव नालियों का उद्घाटन किया।यह कार्य ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 10 लाख रु की राशि से पूरा किया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास हेतु सभी जरूरी कदम उठा रही है।  मंत्री ने जस्सोर कलाली टिब्बा क्षेत्र में चालू बाढ़ सुरक्षा कार्यो का निरीक्षण भी किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।पीएचई के मुख्य अभियंता सुशील एमा, आईएंडएफसी के मुख्य अभिंयता राजीव गंडोत्रा, आरटीआईसी के मुख्य अभियंता महेश दास तथा विभाग के अन्य अभियंता इस अवसर पर उपस्थित थे।इसके उपरांत मंत्री ने सुचेतगढ़ के बासपुर बगंला में आयोजित महिला मोर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने आम लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न कदम उठाये है तथा महिलाओं के उत्थान पर विषेश बल दिया जा रहा है।