5 Dariya News

रायबरेली हत्याकांड : पीड़ितों के आश्रितों को 5-5 लाख की राहत राशि की घोषणा

5 Dariya News

नई दिल्ली 02-Jul-2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रायबरेली जिले में पांच लोगों की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया। आदित्यनाथ ने पुलिस महानिरीक्षक से अपराधियों को 10 दिनों के भीतर पकड़ने का आदेश दिया।रायबरेली जिले में 26 जून की रात को दो गुटों के बीच झड़प में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और दो को जिंदा जला दिया गया था।ऐसा कहा जा रहा है कि यह झड़प दो गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी का परिणाम है।