5 Dariya News

उत्तर प्रदेश : 3 वाहनों की टक्कर में 4 की मौत, 12 घायल

5 Dariya News

मथुरा 28-Jun-2017

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात लगभग दो बजे तीन वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भेजा, जिसमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, कार सवार कुछ लोग नोएडा से आगरा घूमने जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस खराब हो गई थी, तभी कार ने बस में टक्कर मार दी। उसके बाद पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में फिर टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।