5 Dariya News

कश्मीर में 3 अलगाववादी नेता गिरफ्तार

5 Dariya News

श्रीनगर 28-Jun-2017

पुलिस ने बुधवार को यहां तीन अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया। उन्हें दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा उनसे की जाने वाली पूछताछ से एक दिन पहले गिराफ्तार किया गया। इनमें हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह भी हैं। अन्य दो नेताओं की पहचान अयाज अकबर और मेहराजुदीन कलवल के रूप में हुई है। सभी को राजबाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कहा कि ये गिरफ्तारियां कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐहतियात के तौर पर की गई हैं। जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादी हिंसा से जुड़े हवाला रैकेट के सिलसिले में पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को तीनों को दिल्ली बुलाया है।