ज्ञान ज्योति द्वारा ऐलाईट प्रोगराम के अंतर्गत छात्रों को अमरीका में इंटरनशिप के लिए भेजे
अंतर राष्ट्रीय मापदण्डों की प्रैक्टिकल जानकारी के लिए तीन महीने अमरीका में करेंगे नौकरी - चेयरमैन बेदी
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 27-Jun-2017
ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट और टेक्नोलोजी, कृपा 2 द्वारा नए युग की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों के लिए सात समुद्र पार ऐलाईट इंटरनशिप प्रोगराम शुरू किया है। इस पहल में ज्ञान ज्योति के विद्यार्थी विदेशों में जा कर नौकरी से पहले प्रशिक्षण ले सकेंगे। जिस के साथ इन विद्यार्थियों को अंत्रराष्ट्रीय स्तर के चैलेंज और भावी पेशेवर समस्याओं सम्बन्धित अहम जानकारी हासिल होगी। इसके साथ ही नौकरी के मौके पर भी हासिल होंगे। इस कड़ी में बीबीए फाइनल इयर का छात्र सम्राट सिंह गर्मियाँ की छुट्टियाँ दौरान अमरीका में तीन महीने की इंटरनशिप के लिए जा रहा है। सिमरत अपनी इंटरनशिप विश्व प्रसिद्ध डोनटस कंपनी डनकिन्न डोनटस, वाईलडवुड्ड अमरीका में करेगा।ज्ञान ज्योति गु्रप के चेयरमैन जेएस बेदी ने जानकारी सांझी करते हुए बताया कि यह जीजे एलिट प्रोग्राम 2017 के तहत यानि स्मरण, वर्क, ट्रैवल संकल्प अधीन विद्यार्थी अपनी तीन महीने की इन्नटरशिप पूरी करेगा। इस प्रोगराम में विद्यार्थी अंत्र राष्ट्रीय मापदण्डों के साथ प्रैक्टिकल रूप में रूबरू होते हुए आने वाली प्रोफेशनल जि़ंदगी के लिए तैयार हो जाता है। जो कि आगे जा कर उन के लिए अंत्र राष्ट्रीय स्तर पर नौकरी के मौकों के रास्ते खोल देता है। ज्ञान ज्योति के डायरैक्टर डॉ. अनीत बेदी अनुसार इस प्रोगराम अधीन जल्दी ही ओर विद्यार्थियों को भी भेजा जायेगा।