5 Dariya News

खेल मंत्री विजय गोयल ने 'स्लम युवा दौड़' को दिखाई हरी झंडी

5 Dariya News

नई दिल्ली 24-Jun-2017

युवा मामलों एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने शनिवार को स्लम युवा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर गोयल के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे। मैराथन की शुरुआत कड़कड़डूमा के क्रॉस रीवर मॉल से हुई और इसका समापन यमुना खेल परिसर में हुआ। इसमें 5000 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। स्लम युवा दौड़ खेल मंत्रालय और नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा शुरू किए गए स्लम अभियान का हिस्सा है।गोयल ने कहा, "इससे हमें युवाओं को एक साथ लाने और उनके विचारों तथा कुशलताओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। हम स्लम इलाकों में छोटे-छोटे समारोहों की शुरुआत करेंगे, जिसका विषय स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ होगा।"स्लम युवा दौड़ के तीसरे संस्करण का आयोजन रविवार को पीतमपुरा के कस्तूरबा गांधी पोलटेकनिक में होगा। इसमें दो बार को ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार भी शामिल होंगे।