5 Dariya News

लोग भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेँकने का मन बना चुके : कृपाल परमार

5 Dariya News

ज्वालामुखी 24-Jun-2017

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व सांसद कृपाल परमार  ने कहा है कि आने वाले चुनावों में भाजपा की ही सरकार सत्तासीन होगी। बदलाव की हवायें हिमाचल पहुंच चुकी हैं।  लिहाजा लोग अब भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेँकने का मन बना चुके हैं। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये परमार ने  कहा किपरिवर्तन रथ यात्रा सरकार बदलाव में कारगर भूमिका अदा करेगी। लोगों को इस यात्रा को अपार जनसर्मथन हासिल हो रहा है।वक्त आ गया है कि मोदी लहर अब हिमाचल से होकर भी गुजरेगी। इसकी शुरूआत शिमला नगर निगम से हो चुकी है। अब कार्यकर्ता पूरे आत्मविशवास के साथ मिशन फिफटी पर जुट गये हैं। वहीं आम जनता में भी संदेश स्पष्ट है कि आने वाला समय भाजपा का ही है। परमार ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल को वकीलों के बीच ही बिताया व सरकार को जुगाड़ से चलाते रहे। जनता से मजाक करने में माहिर सीएम को  प्रदेश की मूलभूत समस्याओं की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं गया।  इस वर्ष अपने कार्यकाल में कभी पूरी न होनी वाली घोषणाएं करने और बाद में उन्हें मजाक बोल कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। परमार ने कहा कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा चुकी है। पुलिस भाजपा  के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे मुकदमें बनाने में ही व्यस्त है। बढ़ते अपराध, गिरता विकास और क्षेत्रवाद के अंधे कुएं में डूबता हिमाचल कांग्रेस सरकार की असफलता को दिखा रहे है। कांग्रेस के नेताओं के बिगड़ते बोल ,असंयममित भाषा और मर्यादा विहीन टिप्पणियों को लगता है, सीएम का संरक्षण मिला है।