पुलिस अधिकारी की हत्या बर्बर कृत्य : मीरवाइज उमर फारूक
5 Dariya News
श्रीनगर 23-Jun-2017
वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या को एक निर्मम कृत्य बताकर इसकी निंदा की। नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के बाहर पुलिस उपनिरीक्षक मोहम्मद अयूब पंडित की गुरुवार को हुई हत्या पर ट्वीट करते हुए मीरवाइज ने कहा, "बेहद दुखी हूं और नौहट्टा के निर्मम कृत्य की निंदा करता हूं।"हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के नेता ने कहा, "भीड़ द्वारा हिंसा और सार्वजनिक तौर पर हत्या हमारे धार्मि मूल्यों के मापदंडों से बाहर है। हम राज्य में क्रूरता को अपनी मानवता और मूल्यों को छीनने की अनुमति नहीं दे सकते।"पंडित गुरुवार को मस्जिद के बाहर सुरक्षा में तैनात थे, जब लोगों के एक समूह ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनका शव शुक्रवार सुबह पाया गया।