5 Dariya News

ब्राजील में वाहनों की भिड़ंत में 21 मरे

5 Dariya News

रियो डी जेनेरियो 23-Jun-2017

ब्राजील के एसपिरितो सांतो राज्य में वाहनों की टक्कर में करीब 21 लोगों की मौत हो गई। 'एफे' की रिपोर्ट ने फेडरल हाईवे पुलिस के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार को ग्वारापारी में उस वक्त हुई जब ग्रेनाइट से भरी एक वैन की बस से भिड़ंत हो गई। 32 यात्रियों को ले जा रही यह बस ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो और एसपिरितो सांतो की क्षेत्रीय राजधानी विटोरिया के बीच के मार्ग पर चल रही थी। इस बस के 19 यात्रियों की मौत हो गई। वैन चालक की भी इस भिड़ंत में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि कई लोग घायल हैं लेकिन वह सटीक आंकड़े की जानकारी नहीं दे सकते हैं।