5 Dariya News

सुनील शर्मा ने एसआरटीसी की क्रियाशील इकाईयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

निगम की कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु खामियों को दूर करने पर बल दिया

5 Dariya News

श्रीनगर 21-Jun-2017

परिवहन राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने आज राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी क्रियाशील इकाईयों तथा कश्मीर संभाग में इसकी कार्यशालाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की।शर्मा, जो एसआरटीसी के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि सरकार निगम के ढांचे को मजबूत बनाने हेतु कदम उठा रही है। उन्होंने अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि एसआरटीसी की कार्यप्रणाली पर सुधार लाने हेतु खामियों को दूर किया जाये।उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने हेतु अधिकारियों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निगम को लाभप्रद बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त मंत्री ने अधिकारियों को उत्साह एवं सम्पर्णभाव से कार्य करने के लिए कहा।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यात्रियों की पूरी जांच हेतु निगम के इंटर-स्टेट बसिस में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेगे तथा यह निर्णय भी लिया गया कि शहरी मार्गों पर चलने वाली महिलाओं की विशेश बसों के लिए महिला कंडक्टर नियुक्त की जायेंगी।बैठक में निगम की सम्पूर्ण भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धी के अलावा अधिक मेनपावर के साथ कार्यशालाओं में वृद्धि लाने की आवश्यकता पर भी विस्तृत चर्चा की गई।जेकेएसआरटीसी के उप चेयरमैन, परिवहन सचिव, जेकेएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक, आरटीओ श्रीनगर तथा एसआरटीसी के वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।