5 Dariya News

जगत प्रकाश नड्डा ने किया चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय का दौरा

नए कार्यालय को देख जगत प्रकाश नड्डा ने टंडन की थपथपाई पीठ

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Jun-2017

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन महामंत्री प्रेम कौशिक एवं चंद्रशेखर भी उपस्थित थे।गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री नड्डा आज चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक रविन्द्र पठानिया ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने स्वास्थ्य मंत्री को पूरे कार्यालय का भ्रमण कराया और श्री नड्डा ने भी काफी गहनता से कार्यालय की साज सज्जा को देखा और परखा। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय की नयी कायाकल्प के लिए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि एक योजनाबद्व ढंग से निर्मित भवन में कार्य करने में रूचि और अधिक बढ़ती है और चंडीगढ़ कार्यालय इस बात का साक्षात प्रमाण है। यहां लगभग सभी सुविधांए चाहे वो तकनीक की बात हो या पठनालय का स्थान या फिर सभागार। सभी पहलुओं पर यह भवन कसौटी पर खरा उतरता है। उन्होंने इस सब के लिए कार्यकर्ताओं को भी बधाई प्रदान की और मिठाई से प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन व अन्यों का मुंह मीठा कराया।