5 Dariya News

मुंबई में योग दिवस की धूम

5 Dariya News

मुंबई 21-Jun-2017

मुंबई में बुधवार को तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मशहूर हस्तियों और आम लोगों ने उत्साह के साथ मनाया, जो संयोग से उत्तरी गोलार्ध में गर्मियों के मौसम में सबसे बड़े दिन पड़ा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पत्नी अमृता और अन्य मशहूर हस्तियों के साथ वर्ली में आयोजित एक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी प्रकार के कई योग कार्यक्रम पूरे मुंबई, राज्य के बड़े शहरों, जिलों और उपनगरों में आयोजित हुए। जैकी श्रॉफ, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान जैसे बॉलीवुड कलाकार भी योग करते नजर आए। शहर के सैन्य क्षेत्रों में जहाजों और विशेष योग शिविरों में आयोजित योग कार्यक्रमों में 10,000 से ज्यादा नौसेना कर्मियों व उनके परिवारों तथा भारतीय सेना के अधिकारियों ने भाग लिया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता राहुल सिन्हा ने आईएएनएस को बताया, "लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और डी-कमीशंड (सेवानिवृत्त) विमान वाहक युद्धपोत (आईएनएस) विराट और 15 अन्य युद्ध पोतों तथा पानी के भी अन्य पनडुब्बियों में भी योग किया।"ब्रम्हकुमारी और कैवल्यधाम के योग प्रशिक्षकों ने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों व उनके परिवारों को योग कराया।मुंबई और महाराष्ट्र के के हजारों स्कूलों तथा कॉलेजों में लाखों विद्यार्थियों ने योग किया। मुंबई में इस्कॉन चौपाटी, शहर के मशहूर डब्बावालों, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों, पुलिस विभागों ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। निजी कंपनियों, होटलों, हिल रिजॉर्ट, बीच आदि पर भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए।