5 Dariya News

उत्तराखंड में विदेशी पर्यटकों ने योग किया

5 Dariya News

देहरादून 21-Jun-2017

उत्तराखंड में बुधवार को तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के साथ हजारों लोगों ने योग किया। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न योगासन क्रियाओं में सैकड़ों लोगों का नेतृत्व किया।बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने भी योग क्रियाओं में हिस्सा लिया।