5 Dariya News

भारतीय खुदरा ईंधन बाजार में उतरेगी रूस की रोसनेफ्ट : धर्मेद्र प्रधान

5 Dariya News

बेंगलुरू 18-Jun-2017

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि रूस की प्रमुख तेल कंपनी रोसनेफ्ट ने भारत के खुदरा ईंधन बाजार में बड़े पैमाने पर उतरने की योजना बनाई है। प्रधान ने बेंगलुरू में घरों में पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, "एस्सार ऑयल का हाल में अधिग्रहण कर चुकी रूस की प्रमुख तेल कंपनी भारत के खुदरा ईंधन बाजार में एक बड़े पैमाने पर उतरने की योजना बना रही है।"रोसनेफ्ट और एस्सार की तरफ से किए जाने वाले निवेश के आकार के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रधान ने कहा कि दोनों कंपनियों ने पिछले वित्तवर्ष में भारतीय बाजार में 13 अरब डॉलर का निवेश किया था।उन्होंने कहा, "दुनिया के तेल उद्योग में यह एक सबसे बड़ा सौदा था।"