5 Dariya News

परिवर्तन रथ यात्रा शुरू, केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक ने दिखाई झंडी

5 Dariya News

बैजनाथ 18-Jun-2017

भारतीय जनता पार्टी काँगड़ा चम्बा लोकसभा क्षेत्र की परिवर्तन रथ यात्रा का शुभारम्भ रविवार को  केंद्रीय आयुष राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्रीपाद नाईक ने लोकसभा सांसद एवम् पूर्व मुख्यमन्त्री शांता कुमार एवं अन्य भाजपा नेताओं के साथ बैजनाथ शिव मन्दिर ने पूजा व् अर्चना के पश्चात झंडी दिखा कर किया।  इस मौके पर मेला ग्राउंड बैजनाथ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने केंद्र की नरेदर मोदी सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का गुणगान किया वहीं यह भी विश्वास व्यक्त किया प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन से जल्दी ही मुक्ती  मिलेगी। उन्होंने कहा हिमाचल में  कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख कर लगता है यहां जल्द ही भाजपा के नेतृत्व वाली, जनता की सेवा करने सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया.इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवम् पूर्व मुख्यमन्त्री शांता कुमार ने कहा कि शिमला नगरनिगम में भाजपा की विजय विधानसभा चुनावों में अप्रत्याशित जीत का आभास दे  रही है. 

उन्होंने याद दिलाया कि प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनी है हर बार विकास की गति पहले से अधिक रही जबकि कांग्रेस के समय की सरकारों ने भ्रष्टाचार के रोकड़ बने हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, प्रदेश महामंत्री एवं इस यात्रा के प्रभारी कृपाल परमार और भारतीय जनता पार्टी सङ्गठनात्मक जिला पालमपुर अध्यक्ष विनय शर्मा ने भी इस जनसभा को सम्बोधित किया। उन्हों ने बताया कि इस परिवर्तन रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्तमान प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन मानस तक ले जाना है। इस यात्रा के दौरान क्षेत्र में फैले माफिया राज, भरष्टाचार एवम् जन विरोधी नीतियों की जानकारी दी जायेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बना कर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री किशन कपूर, विधायक बी. के. चौहान, हंस राज, पूर्व विधायक दूलो राम  प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक घनश्याम शर्मा, जिला महामंत्री मुलखराज प्रेमी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, मंडल बैजनाथ अध्यक्ष कर्ण जम्वाल सहितसैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।