5 Dariya News

मंदसौर में किसानों की हत्या का मामला दर्ज न होना दुर्भाग्यपूर्ण : राहुल गांधी

5 Dariya News

नई दिल्ली 15-Jun-2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में 6 जून को पांच आंदोलनकारी किसानों को कमर से ऊपर गोली मारे जाने को 'हत्या' करार देते हुए इस घटना की एफआईआर दर्ज नहीं कराए जाने पर प्रदेश सरकार की आलोचना की। पुलिस ने एक किसान की जान लाठियों से पीटकर ली थी। कुल छह किसानों की जान गई थी।राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "नौ दिनों तक प्रदर्शन करने वाले किसानों पर 45 एफआईआर दर्ज किए गए, लेकिन मंदसौर में जिन छह किसानों की हत्या की गई, उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।"मध्यप्रदेश के किसान एक जून से कर्जमाफी और उपज के उचित दाम की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन ने 6 जून को हिंसाक रूप ले लिया। पुलिस की गोलीबारी और लाठीचार्ज में छह किसानों की मौत हो गई थी। इधर तीन दिनों में छह किसानों ने खुदकुशी कर ली है। विपक्षी कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज को 'यमराज' कहने लगी है। व्यापम घोटाले से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों की रहस्यमय मौत पर पार्टी ने शिवराज को 'शवराज' कहा था। भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में कांग्रेस का 72 घंटे का सत्याग्रह जारी है।