5 Dariya News

सांसद- विधायक ने किया निगम उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में किया धुआंधार प्रचार

मतदाताओं ने दिलाया जीत का भरोसा

5 Dariya News

दुर्ग 11-Jun-2017

नगर निगम के उपचुनाव गुरुघासीदास वार्ड क्र. 44 के कांग्रेस प्रत्याशी बसंत खिलाड़ी के लिए हजारों की संख्या में वार्ड की जनता व कांग्रेस कार्यकताओं को साथ सांसद ताम्रध्वज साहू व शहर विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस पार्षद दल के साथ घर-घर जाकर दस्तक दी। कार्यालय का भी किया उद्घाटन। मतदाताओं ने नेताओं को भरोसा दिलाया है कि वार्डवासी हमेशा कांग्रेस के साथ रहे है और कांग्रेस पर पूरा भरोसा है। आज इस वार्ड सहित पूरे क्षेत्र में विकास के कार्य दिखाई दे रहे है कांग्रेस के संघर्ष का परिणाम हैं।विधायक वोरा ने चुनाव प्रचार के दौरान नगर निगम के 3 वर्षो के वार्ड के प्रति जल संकट व विकास कार्य में पिछडऩे के लिए सत्ता पक्ष भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। वार्ड की सफाई, मजदूरी कार्ड, राशन कार्ड व निराश्रित पेंशन के प्रति निगम में बैठे सत्तापक्ष भाजपा को इस वार्ड के प्रति सुध नहीं लेना बताया। पार्षद विहीन वार्ड में जनहित व विकास कार्य नहीं किए जाने का भी उल्लेख किया। लाखो के अधिकांश कार्य सांसद एवं विधायक निधि से होना बताया व कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। 

सांसद ताम्रध्वज साहू ने वार्ड के नागरिको से जनहित के कार्यो को कांग्रेस प्रत्याशी बसंत खिलाड़ी के द्वारा पूर्व में भी सक्रियता से किया गया। चुनाव जीतने के बाद भी वार्ड के प्रति सक्रिय रहेगे। चार घंटे के जनसंपर्क में कांग्रेस पार्षद दल ने जन-जन तक भाजपा के महापौर की विफलता की जानकारी दी। अब चुनाव आने पर महापौर एवं मंत्री मंडल के द्वारा वोट मांगने के लिए को नौटंकी करना करार दिया, जनता सब जानती है। महापौर का इस वार्ड के प्रति नगर निगम के द्वारा कार्य नहीं कराया जाना अब सबक सिखाने तैयार बताया।कांग्रेस के चुनाव प्रचार में शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा, पार्षद लिखन साहू, राजेश शर्मा, सुरेन्द्र राजपूत, प्रकाश गीते, नजहत परवीन, सरला संजय कोहले, शकुन ढीमर, प्रेमलता साहू, लुमन पटेल, विभा नायक, विजयंत पटेल, राजकुमार वर्मा, महेश्वरी ठाकुर, जमुना साहू, अब्दुल गनी, लीलाधर पाल, अनुप चंदानिया, रविन्द्र महाजन, शंकर ठाकुर, ऋषभ जैन, शिवराम गीते, लक्ष्मण चंदेल, भूपेन्द्र वर्मा, जावेद खान, निमा पोटले, रंजीता कौर, हीरा सिंग, अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, कुणाल तिवारी, अनिता तिवारी, रत्ना नारमदेव, सुशीला खिलाड़ी, पार्वती शेण्डे, हीरा सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं शामिल थी।