5 Dariya News

श्री अमरनाथजी यात्रा 2017 : एसएएसबी ने यात्रा के लिए हवाई सेवा प्रबंधों को अंतिम रूप दिया

5 Dariya News

जम्मू 06-Jun-2017

श्री अमरनाथजी श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने राज्यपाल एन.एन. वोहरा, जो श्राईन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, को  जानकारी दी कि गत दिवस राजभवन में आयोजित एक बैठक में 2017 की श्री अमरनाथजी यात्रा हेतु हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा किया गया।नागर विमानन संयुक्त महानिदेशक ललित गुप्ता, चीफ आपरेशन अधिकारी ग्रुप कैप्टन एस.रॉय चौधरी तथा एयरफोर्स स्टेशन श्रीनगर के वरिश्ठ एटीसी अधिकारी विंग कमांडर एस. नैथानी, ग्लोबल वेक्टरा हैलीकार्प लिमिटेड के कैप्टन एस. पनवार, यूटी एयर प्राईवेट लिमिटेड के कमांडर महापात्रा, हिमालयन हैली सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक वांगचुक शामशू, अमरनाथजी श्राईन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।एसएएसबी के सीईओ ने जानकारी दी कि एसएएसबी ने 29 जून 2017 को ग्लोबल वेक्टरा हैलीकार्प लिमिटेड तथा यूटी एयर प्राईवेट लिमिटेड से निलगराथ से पंजतरनी सैक्टर तथा हिमालयन हैली सर्विस प्राईवेट लिमिटेड से पहलगाम से पंजतरनी के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए प्रबंधों को पूरा किया है। 

नीलगराथ से पंजतरनी तक की यात्रा के लिए 1715 रु तथा पहलगाम से पंजतरनी की यात्रा के लिए 2950 रु. हवाई किराया निर्धारित किया गया है।हवाई यात्रा के लिए टिकटों की ऑन लाईन बुकिंग पहले ही 25 अप्रैल 2017 से शुरू हो चुकी है तथा श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए अब तक 27320 टिकटें आरक्षित की गई हैं।एसएएसबी के सीईओ ने यात्रियों को सलाह दी कि वे केवल मान्यता प्राप्त हैली ओप्रेटरों या अपने एजैंटों से ही टिकट खरीदें।हैलीकाप्टर आपरेटरों द्वारा टिकटें जारी करने के लिए अधिकृतएजेंटों का विवरण श्री अमरनाथ जी श्राईन बोर्ड की वेबसाईट www.shriamarnathjishrine.com पर हैली आपरेटर लिंक के तहत उपलब्ध है। सीईओ ने बताया कि इंडियन एयर फोर्स तथा हेली आपरेटरों के सहयोग से श्राईन बोर्ड ने यात्रा के दौरान बीमार पड़ने वाले यात्रियों को शीघ्र निकालने के लिए जरूरी प्रबंध भी किये हैं।चेयरमैन एन.एन. वोहरा ने सीईओ उमंग नरूला को अधिकृत एजेंटों की कार्यप्रणाली पर कड़ी निगरानी रखने तथा उनके काम से सम्बंधित कोई भी शिकायत मिलने पर शीघ्र ही उनका पंजीकरण रद्द करने की सलाह दी।