पंजाब के होनहार विद्यार्थीयों को सस्ती एवं गुणात्मक तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने के लिये ‘मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना’ आरंभ
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा ‘मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना’ का औपचारिक आरंभ
5 Dariya News
चंडीगढ़ 06-Jun-2017
पंजाब के होनहार विद्यार्थीयों को सस्ती एवं गुणात्मक तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने के लिये ‘मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना’ आरंभ की गई है इस स्कीम का लाभ राज्य के सभी सरकारी पॉलीटैकनिक इंजीनियरिंग, महाराजा रणजीत सिंह विश्वविद्यालय और पी टी यू के विद्यार्थीयों को मिलेगा। इस स्कीम को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा स्वीकृति मिलने के पश्चात आज यहां इस स्कीम क ी औपचारिक शुरूआत वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा संयुक्त तौर पर की गई। तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने इस योजना के लागू होने पर जानकारी देते हुये बताया कि इस स्कीम के अधीन पंजाब के नौजवानों की 10वीं श्रेणी में प्राप्त किये अंकों की प्रतिशत अनुसार फीस माफ की जायेगी। उन्होंने बताया कि 60 से 70 प्रतिशत अंकों वाले विद्यार्थीयों की 70 प्रतिशत फीस माफ होगी, 70 से 80 प्रतिशत वालों की 80 प्रतिशत, 80 से 90 प्रतिशत और 90 से 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों की पूरी फीस माफ होगी। उन्होंने आगे बताया कि इससे पूर्व सरकारी और प्राईवेट कालेजों की फीस लगभग बराबर ही थी, परंतु अब इस स्कीम के लागू होने से राज्य के गरीब और होनहार विद्यार्थीयों को लगभग निशुल्क तकनीकी शिक्षा हासिल करने के अवसर मिलेंगे। इस स्कीम का लाभ पंजाब के नागरिकों को ही मिलेगा जिनके पास पंजाब का डोमीसाइल होगा। स. चन्नी ने बताया कि इस स्कीम को लागू करके राज्य के गरीब और जरूरतमंद होनहार विद्यार्थीयों को गुणात्मक सस्सी तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने के लिये कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वायदा पूरा किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गत् सरकार ने सरकारी पॉलीटैकनीक कालेजों और इंजीनियरिंग कालेजों ने अध्यापकों की भर्ती की तरफ कोई ध्यान नही दिया जिस कारण इन कालेजों में विद्यार्थीयों के प्रवेश में भारी गिरावट आ गई थी।
उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आते ही सरकारी पॉलीटैकनीक कालेजों तथा इंजीनियरिंग कालेजों में अध्यापकों की भर्ती का केस तैयार कर लिया है और पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा बहुत शीघ्र भर्ती करके इन कालेजों में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बढिय़ा अध्यापक भर्ती करने के लिये पी एच डी योग्यता अनिवार्य कर दी गई है। स. चन्नी ने इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुये कहा कि सभी कालेजों में 100 प्रतिशत प्रवेश यकीनी बनाया जाये और ऐसा करने में लापरवाही दिखाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। उन्होंने आगे जानकारी देते हुये बताया कि सरकारी तकनीकी कालेजों से शिक्षा हासिल करने वाले नवयुवकों की 100 प्रतिशत प्लेसमैंट यकीनी बनाने के लिये भी अधिकारियों को आदेश जारी किये गये । तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी सरकारी पॉलीटैकनीक कालेजों तथा इंजीनियरिंग कालेजों कें समूचे बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जा रहा है जिसके तहत ईमारती ढांचे, प्रयोगशालांए तथा अन्य साजो समान का मज़बूतीकरण और नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र से सभी कालेजों के अध्यापकों तथा विद्यार्थीयो की बॉयोमैट्रिक उपस्थिति तथा सी सी टी वी सिस्टम को मुख्यालय से ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त स. काहन सिंह पन्नू, सचिव तकनीकी शिक्षा श्री प्रवीण थिंद विशेष सचिव-कम-निदेशक तकनीकी शिक्षा, मोहन बीर सिंह सिद्धू अतिरिक्त निदेशक, श्रीमती दलजीत कौर अतिरिक्त निदेशक उपस्थित थी।