5 Dariya News

विश्व पर्यावरण दिवस : आबकारी विभाग ने वृक्शारोपण अभियान चलाया

5 Dariya News

जम्मू 05-Jun-2017

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति की सुरक्षा के महान उद्देश्य के साथ, अइबकारी विभाग ने आज नगरोटा में एक्साइज एंड टैक्सेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में नीम, जिया पोता, बहूनी, पाम और गुलमोहर के पौधे लगाए।वृक्षारोपण अभियान को एनजीओ वन संपदा तथा और वाइन ट्रेडर्स एसोसिएशन तथा बार एंड रेस्त्राँ एसोसिएशन के सहयोग से प्रकृति बहाली के उद्देश्य से आयोजित किया गया।इस अवसर पर डिप्टी एक्साइज कमिश्नर (एक्जीक्यूटिव) घनश्याम सिंह, डिप्टी एक्साइज कमिश्नर (डिस्टीलरीज) नागेंद्र सिंह जमवाल, डिप्टी एक्साइज कमिश्नर (लेखा) शगुन शर्मा, प्रिंसिपल एक्साइज एंड टैक्सेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जम्मू शहनाज अख्तर, अध्यक्ष वाईन ट्रेडर्स एसोसिएशन चरनजीत सिंह और गैर सरकारी संगठन वन संपदा के दवेन्द्र शर्मा भी मौजूद थे।इस अवसर पर बोलते हुए, डिप्टी एक्साइज कमिश्नरघनश्याम सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण के संरक्षण का एक अभिन्न अंग है और हर किसी को प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी के रूप में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की लत के हानिकारक प्रभावों के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के लिए आबकारी और कराधान विभाग नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।युवाओं को धूम्रपान, तम्बाकू चबाने और ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए विभाग कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रतियोगिताओं, संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।