5 Dariya News

दिसंबर, 2017 तक सभी शहरों को खुलाशौच मुक्त बनाएं : डॉ निर्मल सिंह

गुणवत्ता कार्य सुनिश्चित करने, उपयोग प्रमाधपत्र समय पर जमा करने को कहा

5 Dariya News

जम्मू 26-May-2017

उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने अक्टूबर, 2019 तक ‘स्वच्छ भारत’ के दर्शन और मिशन को पूरा करने के लिए आज अधिकारियों को प्रभावी रणनीति बनाने और अभिनव उपायों को अपनाने के लिए अधिकारियों को कहा।उपमुख्य मंत्री जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) (शहरी) के कार्यान्वयन के संबंध में शहरी स्थानीय निकायों और जम्मू नगर निगम निदेशालय द्वारा आयोजित कार्यशाला के समापन सत्र  के दौरान बोल रहे थे।कार्यशाला में यह जानकारी दी गई कि एसबीएम के तहत विभिन्न घरेलू सामान जैसे व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय, ठोस अपशिश्ट प्रबंधन, आईईसी और सार्वजनिक जागरूकता और क्षमता निर्माण और प्रशासनिक और कार्यालय व्यय किया जाएगा। 

डॉ सिंह ने कहा,‘‘ कार्यशालाएं, क्षेत्रीय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लोगों की मानसिकता में बदलाव और एसबीएम के प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कौशल को पूरा करने की कुंजी है।’’उपमुख्यमंत्री ने एसबीएम के बारे में व्यापक जागरूकता बढ़ाने के लिए शैक्षिक संस्थानों में रोड शो, क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद सेमिनार आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एसबीएम स्वच्छता का एक समावेशी मॉडल रहा है जहां समाज के हर वर्ग के लोग गैर सरकारी संगठनों सहित, निजी एजेंसियां ​​इस विशाल सफाई अभियान में अपने योगदान को आगे बढ़ाने के लिए आगे आए हैं। कचरा मुक्त वातावरण बनाने, स्वच्छता की सुविधा प्रदान करने और स्वच्छ भारत के लिए एक रास्ता तैयार करने में लोगों की भागीदारी हो रही है।  स्वच्छता के लिए कार्रवाई में लोगों को प्रेरित करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने अपने प्रयासों को तेज कर दिया है।उप मंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के एक भाग के रूप में अधिकारियों से 5 जून को सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ एक कार्यक्रम आयोजित करने और इसके लिए एक अभियान की योजना बनाने के लिए कहा।

खुले में शौचालय को समाप्त करने के लिए स्वच्छ भारत या स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य को उजागर करते हुए, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जम्मू के सभी शहरों में खुला षौच मुक्त (ओडीएफ) के लक्ष्य को दिसंबर 2017 तक हासिल करने के प्रयासों को बढ़ाने को कहा। सरकार की पहल की रूपरेखा बताते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष रूप से विशेशाधिकार वाले क्शेत्रों के तहत लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई अभिनव और सुधारवादी कार्यक्रमों की शुरुआत की है। निदेशक शहरी स्थानीय निकाय अरुण शर्मा, आयुक्त जम्मू नगर निगम एम राजू, संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय, संयुक्त आयुक्त जेएमसी, शहरी आवास, जेएमसी के अन्य वरिश्ठ अधिकारी और प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला भाग लिया।